रायगढ़, रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 50 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं और इसके पूर्व संचालक, पंचायत के पद पर पदस्थ थे। वे कलेक्टर बेमेतरा, बलोदा बाजार व महासमुंद के पद पर भी रहे हैं।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
