वर्ल्ड कप 2023 में आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम 43 ओवर के अंदर ही ऑल आउट हो गई और 193 के टारगेट को टीम इंडिया ने 30.3 ओवर में ही अपने नाम कर लिया और इस मुकाबले को टीम इंडिया के 7 विकेट से अपने नाम किया और पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में उनकी पहली हार से सामना कराया। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम काफी निराश दिखाई दिए और उन्होंने इस हार पर बात करते हुए अपनी टीम के बारे में काफी कुछ कहा।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बाबर आज़म ने खिलाड़ियों पर दिया अपना बयान

हमने इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत की जिसके बाद मेरे और इमाम के बीच में अच्छी साझेदारी की और जब इमाम आउट हुए तो रिजवान और मैने नॉर्मल क्रिकेट खेलने का प्रयास किया लेकिन मेरे विकेट गिरने के बाद सऊद शकील, इफ्तिखार, शादाब, नवाज और रिजवान ने कुछ खास नही किया और हमारा पतन हो गया। जिस तरह से हमने पारी की शुरुआत की हम 280 से 290 के स्कोर को देख रहे थें।
गेंदबाजों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि
नई गेंदों हमने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नही किया और जिस तरह से रोहित ने बल्लेबाजी की वो काफी शानदार खेल रहे थे।
बैंगलोर में होगा अगला वर्ल्ड कप मुकाबला
पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपना मुकाबला 5 दिनो के लंबे ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। यह मुकाबला बैंगलोर में आयोजित होने वाला पहला वर्ल्ड कप मुकाबला होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करे तो उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ 20 अक्टूबर से खेलने से पहले 16 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में खेलना होगा। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम चाहेंगे कि वो यह वर्ल्ड कप मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत अर्जित करे।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
