रायगढ़: देलारी जंगल में अवैध शराब का बड़ा जखीरा नष्ट, 2700 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त…

रायगढ़, आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा कुरोड़ोंगी जंगल (देलारी) में नाले के किनारे छापामार कार्यवाही की गई। अवैध शराब निर्माण का बड़ा अड्डा नष्ट किया गया। कार्यवाही में 50 लीटर क्षमता वाले तीन ड्रम में 150 लीटर, 15 लीटर क्षमता वाले पांच ड्रम में 75 लीटर, पांच लीटर क्षमता वाले चार जरीकेन में 20 लीटर कुल 245 लीटर अवैध रूप से आसवित महुआ शराब और 27 ड्रामों में प्रत्येक में 100-100 किलोग्राम कुल 2700 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। कार्यवाही आबकारी वृत्त रायगढ़ उत्तर प्रभारी हाबिल खलखो द्वारा की गई।



Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
