रायगढ़/ आप लोगों ने दिया तले अंधेरा का कहावत तो सुना होगा लेकिन ऐसा होते आप तमनार ब्लॉक में देख सकते हैं , यू कहे तो तमनार की बिजली का उपयोग देशभर में होता है, लेकिन तमनार ब्लाक ही अंधेरे में रह जाता है ।
जी हां , रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक में ग्रामीण लगातार बिजली की आंख मिचौली से परेशान है, आए दिन घंटों तक बिजली की कटौती रहती है। इसका कारण तमनार में स्थित उद्योग नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार के बिजली विभाग के कर्मचारी हैं।

लगातार हो रही समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है, गुरुवार की रात जोबारो, हमीरपुर, पड़ीगांव,कुंजेमुरा सहित समस्या से जूझ रहे ग्रामीण सब स्टेशन पहुंच गए और हंगामा करने लगे । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन समस्या से जूझ रहे हैं विभाग के अधिकारी सुनते नहीं है फोन लगाने से उचित जवाब भी नहीं देते । ग्रामीण लगातार विद्युत की समस्या से जूझ रहे हैं। दिन में बिजली गुल रहती हैं, इससे क्षेत्र में पानी कि समस्या, बच्चो की परीक्षा, कृषि क्षेत्रों आदि चीजों को प्रभावित करता हैं। वहीं एक बिजली के न रहने से स्थानीय जनो को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विधुत विभाग द्वारा आए दिन इस प्रकार के समस्या को देखने को मिलता है।
गुरुवार को भी दिन में लाइट बंद रही, ग्रामीणों ने लगातार सबस्टेशन फोन लगाया उन्हें जवाब मिला मिला कि देर शाम तक लाइट आ जाएगी लेकिन लाइट नहीं आई, इन सब को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दुर्गेश राठिया, कृष्णा राठिया सरपंच जोबरों, आशीष मिश्रा उपसरपंच हमीरपुर के अगुवाई में दिनांक 9 सितंबर 2021 को रात्रि 11 बजे विद्युत विभाग ऑफिस पहुंच कर हमारे क्षेत्र की बिजली समस्या क्या हैं। इस बात को लेकर जानने पहुंचे गए स्थानीय लोग वहां गए तचला कि विद्युत विभाग के ऑफिसर बिना छुट्टी लिए गायब देखना पड़ा। जब स्थानीय जनप्रतिनिधि दुर्गेश राठिया जी ने उनसे फोन के माध्यम से जुड़ना चाहा तो बात को घुमाते हुए पहले घरघोडा होना बताया फिर उसके बाद बिलासपुर । विद्युत विभाग के ये सब रवैया को देखते हुए क्षेत्र के सभी जनता इनके कार्य शैली से परेशान होकर विधुत पर उंगली उठा रहे हैं।
क्या कहते है स्थानीय जनप्रतिनिधि
1) गुरुवार को पिछले 24 घंटे से बिजली गुल होने की बात के साथ 3-4 माह से आएदिन 1-2 घंटे के लिए बिजली काट दिया जाता है, जिससे स्थानीय लोगो को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, और जब विद्युत विभाग के इंचार्ज से मिलने की बात कही तो ओ नदारत हैं बताया गया। विद्युत विभाग के किसी का कर्मचारी के द्वारा फोन को नहीं उठाना बताया
अगर इसका निराकरण नहीं होता हैं तो आंदोलन की बात कही और उचित कार्यवाही की मांग की।
कृष्णा राठिया सरपंच ग्राम पंचायत जोबरों
2)इन्होंने हमें बताया कि विगत 4 से 5 माह तक बिजली गुल होने की बात कही साथ ही क्षेत्र के किसानों के हित में बात रखते हुए कहा कि यहां बरसात न होने से हमारी फसल बर्बाद हो रही हैं और बोर बेल होते हुए भी हम अपने खेतों में पानी नहीं मिल पा रहा क्यूकी बिजली गुल रहती है।क्षेत्रीय विधायक से निवेदन किए की इस समस्या का निदान करने की विनती की।
आशीष मिश्रा उपसरपंच हमीरपुर
3)जब मैंने यहां के जे ई साहब से बात किया तो घरघोडा , बिलासपुर होनें की बात कहीं गई।अगर विद्युत विभाग की ऐसी रवैया रही तो उग्र आंदोलन के आमरण अनशन की बात कही।
दुर्गेश राठिया जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
इनका कहना है कि 2 से 3 दिन में एक बार जे ई सर तमनार ऑफिस आते हैं, उनसे जब हमने पूछा कि अभी कहा है तो घरघोडा होना बताए।
विद्युत विभाग सब स्टेशन ऑफिसर तमनार
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
