जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 करोड़ रुपये कीमत का सांप का जहर बरामद किया गया। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के रहने वाले आरोपी को गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान में सांप के जहर वाले तीन जार के साथ पकड़ा गया, जिसे तस्करी कर चीन भेजा जा रहा था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे छह दिन के लिए वन विभाग की हिरासत में भेज दिया गया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
