महासमुंद। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. सिरपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है. जिसमें 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है.
जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है. पूरा मामला तुमगांव थाना क्षेत्र का है. कल देर शाम एक बाइक पर सवार होकर जगदेव ध्रुव (50 वर्ष) और रुप सिंह ध्रुव (50 वर्ष) खमतराई से सिरपुर आ रहे थे. इसी दौरान दूसरे बाइक में सवार होकर विश्राम खडिया खमतराई की ओर जा रहा था.
तभी दोनों की बाइकों की सिरपुर पेट्रोल पंप के पास जबरदस्त भिड़ंत हो गई. रास्ते से गुजर रहे राहगीर उन्हें अस्पताल ले जाते, उससे पहले जगदेव ध्रुव और विश्राम खडिया ने मौके पर दम तोड़ दिया. जबकि रुपसिंह ध्रुव गंभीर रूप से घायल है. जिसे नजदीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया है. जहां इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




