रायपुर के तेलीबांधा इलाके में देर रात युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया। आधी रात बीच सड़क पर युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय थाना में खलबली मच गई है। मामले में फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनां के बीच वाहन टकराने को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। बताया जा रहा है कि युवतियां नशे में धुत्त थीं और नशे में वाहन चलाने के चक्कर में गाड़ियां टकराईं हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि युवतियों की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पहले भी कई बार ऐसा मामला सामने आ चुका है।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




