एमपी के अशोक नगर में एक महिला अपने ही परिचितों की हवस का शिकार बन गई. परिचितों ने महिला का अपहरण कर कार में रात में सामूहिक रुप से बलात्कार किया. इसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में रैझा गांव स्थित एक खेत में फेंककर भाग निकले.

महिला की हालत को देखते हुए पुलिस ने शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अशोक नगर के शाढ़ौरा क्षेत्र स्थित गांव में रहने वाली महिला इलाज के लिए पास के ही गांव में गई थी. जहां से लौटकर एक स्थान पर बैठकर यात्री वाहन का इंतजार कर रही थी, इस दौरान कार सवार चार युवक निकले जो परिचित के ही थे, जिन्होने रुककर छोडऩे के लिए कहा, महिला के मना करने पर चारों ने जबरन कार में बिठा लिया और चलती कार में उसके साथ रेप किया. रात भर महिला को कार में ही इधर से उधर घुमाते रहे, जब वह बेहोश हो गई तो रैझा गांव के पास एक खेत में फेंक दिया. आज सुबह गांव के लोगों ने महिला को बेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर महिला ने चारों युवकों पर आरोप लगाए है. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है. पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




