छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के दामापुर चौकी के टाटाकसा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने युवती के पिता पर हत्या का आरोप लगाकर दामापुर चौकी का घेराव किया है।

शनिवार को सुबह पांच बजे से मृतक के शव को चौकी के सामने रखकर परिजनों ने भारी हंगामा किया। वहीं बीजेपी(BJP) ने पुलिस कस्टडी में युवक की मौत होने का आरोप लगाया और कारवाई की मांग की।
दरअसल पूरा मामला यह है कि, टाटाकसा निवासी मृतक कुंवर सिंह यादव का गांव की ही युवती के साथ प्रेम प्रसंग रहा था। मृतक युवक लखनऊ(Lucknow) में काम करता था। दो महीने पूर्व युवती घर से बिना बताए ही युवक के पास लखनऊ चली गई और दोनों साथ रहने लगे। इधर युवती के परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट(missing report) दर्ज करा दी। पुलिस ने जब जांच किया तो पता चला कि युवती कुंवर सिंह यादव के साथ लखनऊ में है। जिन्हें लेने पुलिस की टीम और युवती के पिता लखनऊ के लिए रवाना हुए।पुलिस के मुताबिक वापस आते वक्त युवक ट्रेन से गायब हो गया, जिसकी लाश गुरूवार को चित्रकूट रेलवे ट्रैक पर पुलिस को मिली। पुलिस और युवती के पिता की मौजूदगी में युवक के गायब होने से मृतक के परिजन पुलिस पर लापरवाही और युवती के पिता पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक कुंवर सिंह यादव 4 बहनों में एकलौता बेटा था जिसको लेकर अब परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
