रायगढ़। वाहन चोरी में अंकुश लगाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस पूर्व में मोटर सायकल चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में चालान हुए आरोपियों पर मुखबीर लगाकर निगाह रखे हुए हैं । इसी क्रम में 20 अगस्त के दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष चौक के पास एक व्यक्ति नई रेंजर साइकिल को सस्ते दाम पर बेचने कुछ लोगों से चर्चा कर रहा है, मुखबीर ने व्यक्ति के पास रखी हुई साइकिल चोरी की होने की आशंका जताया । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा मौके पर थाने से स्टाफ रवाना किया गया । मौके पर कोतवाली स्टाफ को पूर्व में चोरी साइकिल चोरी में चालान हुआ आरोपी नकुल साहू एक नई रेंजर साइकिल के साथ मिला जिसे हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने अपने पास रखे नई रेंजर साइकिल को चोरी का होना और अन्य चोरी की 26 नग साइकिलों को अपने गांव औरदा पुसौर में छिपाकर रखना बताया जिसे पुलिस आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया है । आरोपी ने *चोरी 27 साइकिलों* को रायगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी कर घर में छिपा रखना बताया है । आरोपी से बरामद सायकलों में 3 सायकलों पर पूर्व से अपराध कायम होने से अपराध में बरामदगी शुमार किया गया । शेष 24 सायकलों के संबंध में *आरोपी नकुल साहू पिता गोपीनाथ साहू उम्र 50 साल निवासी सराईभदर वार्ड क्रमांक 34 थाना जूटमिल जिला रायगढ़ मूल निवास ग्राम औरदा थाना पुसौर जिला रायगढ़* पर *धारा 413 आईपीसी के तहत कार्यवाही* कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी नकूल पूर्व में भी सायकल चोरी के अपराध में जेल जा चुका है ।
एससपी श्री संदानंद कुमार के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर शातिर सायकल चोर की गिरफ्तारी एवं चोरी गये सायकलों की बरामदगी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक जगमोहन लाल ओगे, उत्तम सारथी, संदीप मिश्रा और मनोज पटनायक की अहम भूमिका रही है ।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
