बिलाईगढ़। नगर पंचायत पवनी में जे.एम.के. स्कूल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया का निवासी बताया जा रहा है। युवक अपनी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10 BT 1725 से किसी परिजन को लेने पवनी मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान जे.एम.के. स्कूल के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस और बिलाईगढ़ थाना पुलिस पहुंची।
हादसे में युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर स्वयं गिरा था या किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल की परिस्थितियों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक की मौत कैसे हुई और हादसे के पीछे आखिर क्या वजह रही, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
