छत्तीसगढ़: रेलकर्मी ने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा को नोट्स बनाने के बहाने घर में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल…

बिलासपुर. न्यायधानी में युवती से रेप का मामला सामने आया है. रेल कर्मी छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था. नोट्स बनाने के बहाने छात्रा को घर में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रेल कर्मचारी दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर सात साल तक दुष्कर्म करता रहा. बालिक होने के बाद छात्रा की शादी हुई इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा. विवाहिता का वीडियो बनाकर पति को भेजा और संबंध तुड़वा दिया. युवती की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने रेल कर्मी अनुराग शेखर सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
