सारंगढ़: कोसीर क्षेत्र के आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि….

सारंगढ़-बिलाईगढ़, महिला एवं बाल विकास विभाग के कोसीर परियोजना के ग्राम सुवरगुड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम उधरा में आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता और ग्राम रक्शा, खैराछोटे, छतौना, अमलीपाली-अ में आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्त किया जाना है। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कार्यालयीन दिवस और समय पर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/मिनी कार्यकर्ता पद हेतु बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण एवं सहायिका पद हेतु आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस भर्ती में विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा महिलाओं को 15 अंक अतिरिक्त दिया जाएगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026
- सारंगढ़:मासूमों के सिर पर मंडरा रहा खतरा, जर्जर आंगनबाड़ी भवन में टपक रही छत! - August 13, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर ने परखी तैयारियां… - August 13, 2026




