देश के अधिकतर राज्यों में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों और नदी के आस-पास वाले गावों में पानी भर गया है, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को देखते हुए अब स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। इसी कड़ी में जबलपुर जिला प्रशासन ने भी सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर में पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बता दें कि ये आदेश पूरे जिले के पहली से 12वीं तक के स्कूलों के लिए जारी किया गया है।
वहीं, दूसरी ओर एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो भोपाल, सीहोर समेत 15 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जबलपुर, नरसिंगपुर समेत 13 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट है। यानि इन जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। जबकि रीवा, सतना समेत 16 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

