सारंगढ़: ग्राम कोसीर के सेंट्रल बैंक की बदहाल व्यवस्था से लोग परेशान हैं। अंचल के हजारों उपभोक्ता अपने ही खाते मे जमा किए हुए पैसा को निकालने के लिए प्रतिदिन चक्कर काटने को मजबूर हैं। यही नहीं, बैंक से जुड़े कई काम आधार सीडिग, खाता खुलवाना, डीबीटी, यहां तक कि केसीसी के लिए भी उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है।

कोसीर में एकमात्र बैंक के होने से यहां सुविधाओं का अभाव है। साथ ही सेंट्रल बैंक की लचर व्यवस्था से कोसीर अंचल के लोग त्रस्त व परेशान हो चुके हैं। बैंक के सहारे पूरे अंचलवासी अपनी जरूरत के हिसाब से लेन देन सहित कई काम करते हैं, जो कि पहले सेट्रल बैंक में लाइट नहीं होने से कभी भी काम नहीं होता है। इन्वेटर मशीन की व्यवस्था नही हैं। इसके कारण अंचलवासियों को सुविधाएं सही ढंग से नहीं मिल पाती।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




