रायगढ़: शुक्रवार की रात्रि घरघोड़ा थानाक्षेत्र के ग्राम छोटेगुमडा में खुड़खुड़िया पट्टी पर जुआ खेले जाने की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जुआ रेड कार्रवाई किया गया । जहां मौके से पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे -(1) उमाकान्त राठिया पिता नंदलाल राठिया उम्र 35 वर्ष साकिन घरघोडी (2) मकसूद पिता अहमद अली उम्र 34 वर्ष पुराना पोस्ट आफिस के पास घरघोडा (3) विनोद निषाद पिता बिहारी निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन घरघोडी को पकड़ा गया ।
जुआरियों के पास एवं फड से कुल जुमला रकम 4043/ रूपये, 06 नग खुडखुडिया गोटी ता डिया पट्टी, एक बांस की टोकरी, एक चटाई की जप्ती की गई है । जुआरियों पर थाना घरघोड़ा में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्कियवाही या गया है । जुआ रेड – कार्रवाई में टीआई घरघोड़ा शरद चन्द्रा, एसआई करमू साथ पैंकरा, आरक्षक भानू प्रताप चन्द्रा, विद्याधर सिदार, प्रहलाद भगत शामिल थे ।

- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
