सारंगढ़: जिस गांव में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन, उसी गाँव मे तीन दिन से बिजली नहीं पानी की हो रही दिक्कत….
सारंगढ़ | नगर से सटे जिस कोतरी गांव में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन है। उसी गांव के आधे हिस्से में तीन दिन से बिजली व्यवस्था चौपट होने के कारण करीब 700 ग्रामीण परिवार उमस भरी गर्मी, जलसंकट से जूझने को मजबूर हैं। ग्रामीण महिलाएं और बच्चे तालाब और हैंडपंप में पानी के लिए मारामारी कर रहे हैं।
जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कोतरी में पिछले तीन दिनों से गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस कारण आधे गांव में 3 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना विद्युत मंडल के जेई को देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी रहने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों की मानें तो पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण आधे गांव में बिजली सप्लाई बंद है। मामले में कार्यपालन अभियंता नरेंद्र नायक ने बताया कि सहायक अभियंता को ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर जल्द समस्या दूर करने का निर्देश दिया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
