कोंडागांव. क्षेत्र में इन दिनों बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को पार कर स्कूल जा रहे हैं. कहीं बांस की मदद से तो कहीं एक दूसरे के हाथों में हाथ लिए बच्चों को नदी पार कराया जा रहा है. ऐसा ही मामला कोंडागांव जिले के देवगांव और बोकराबेड़ा ग्राम से सामने आया है।
तेज बारिश की वजह से अचानक नदी उफान पर आ गया है. बच्चे इसी रास्ते से नदी पार कर अपने स्कूल जा रहे हैं. जब बारिश हुई तो नदी भरने की वजह से उन्हें नदी की दूसरी छोर पर अपने घर से स्कूल जाना था, मगर नदी पर पुल निर्माण अधूरा होने की वजह से बच्चों को नदी पार करवाने के लिए जुगाड़ की गई है.


जान जोखिम में डालकर बच्चों को नदी पार करवाया जा रहा. नदी पार करने के लिए लंबे-लंबे बांस के सहारे लिए गए और उसी बांस के सहारे बच्चों को नदी के दूसरे छोर पर लाया गया. कुछ बच्चों को गोद में भी रखा गया था. एक दूसरे के हाथों से नदी पार करवाया गया.
तस्वीर में जो नदी पार कर रहे हैं वे भी स्कूल जाते बच्चों की है, जो नदी पार कर स्कूल जाने की कोशिश कर रहे, लेकिन इनकी कोशिश में जोखिम बहुत है, पर इन्हे रोकने वाला कोई नहीं है. प्रशासन की लापरवाही यहां साफ नजर आ रही है. इसके चलते बड़ा हादसा हो सकता है।
- आवारा कुत्तों पर नपा का शिकंजा, सड़कों पर उतरी कुत्ता पकड़ू टीम… - October 6, 2026
- सारंगढ़ में नए अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने संभाला कार्यभार, प्रशासनिक अनुभव से विकास कार्यों को मिलेगी नई गति… - October 6, 2026
- खेलभांठा में 7 अक्टूबर को सेवा का महासंगम, विशाल रंगोली बनेगी आकर्षण… - October 6, 2026
