सरगुजा। जिले में एक महिला चोरी की डिग्री लेकर शहर के सबसे बड़े संस्थान होलीक्रास हास्पिटल अंबिकापुर में मरीजों का इलाज कर रही थी. जब इस बात की जानकारी असल डिग्रीधारी महिला डाक्टर को हुई कि उसके नाम की डिग्री का उपयोग कहीं और किया जा रहा है. तो उसने घटना की शिकायत आज पुलिस से की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी महिला डाक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. तो फर्जी डाक्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

डेढ़ साल तक अस्पताल को नहीं लगी खबर:
इस घटना से अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी संस्था ने कैसे बिना किसी कड़ी जांच के नौकरी दे दी। डाक्टर जैसा जिम्मेदारी वाला संवेदनशील पद किसी को भी मिल जाना बेहद घातक साबित हो सकता है।बावजूद इसके होलीक्रास हास्पिटल में एक फर्जी डाक्टर डेढ़ साल से नौकरी करती रही और प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी।
रायपुर की रहने वाली है फर्जी डाक्टर:
महिला रायपुर तिल्दा मोरेंगा की रहने वाली 27 वर्षीय वर्षा वानखेड़े है. महिला गांधीनगर में रहकर होलीक्रास हास्पिटल अंबिकापुर में बतौर डाक्टर कार्य कर रही थी। महिला ने पूछताछ ने दौरान चोरी की डिग्री से मरीजों का उपचार करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने मामले में महिला को धारा 419, 420 के तहत गिरफ्तार किया
है।
क्या कहते हैँ विवेक शुक्ला एएसपी, अंबिकापुर –
“डॉक्टर ने अपनी डिग्री चोरी होने और किसी अन्य महिला द्वारा उसके दस्तावेजों के आधार पर चिकित्सक के रूप में काम करने की शिकायत दर्ज कराई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला डेढ़ साल से होलीक्रॉस हॉस्पिटल में लोगों का उपचार कर रही थी।फिलहाल मामले की विस्तृत जांच चल रही है।
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


