रायगढ़ | बुधवार देर रात इंदिरा नगर जोगीडिपा में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। राड, डंडे से हमले के कारण युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। कोतवाली पुलिर ने घायल की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 307, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक दिनेश विश्वकर्मा दैनिक मजदूरी करता है। वह पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। यहां पत्नी बेबी विश्वकर्मा के साथ उसकी बहन बिंदिया सिदार और उसका छोटा भाई भी है। बेबी ने पुलिस को बताया कि बहन बिंदिया का लड़कों से मेलजोल और समय बेसमय घूमने से परिजन नाराज थे।
बिंदिया के जीजा दिनेश इस पर आपत्ति करता था। बिंदिया ने उसे धमकाया था कि ज्यादा रोकटोक करोगे तो जान से मरवा दूंगी। बुधवार की रात 9 बजे दिनेश घूमने निकला। उसके बाद एक बर्थडे पार्टी में चला गया था। देर रात 2 बजे मोहल्ले का सोनू राव नामक युवक उसे लहूलुहान हालत में घर छोड़ने आया। दिनेश ने पत्नी बेबी से कहा कि बिंदिया के कहने पर पीपी सारथी, गोलू सारथी और रितेश सारथी ने रास्ते में
रोक कर पहले गाली गलौज की फिर राड और डंडे से हमला कर दिया। इतना कहकर दिनेश बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तीनों युवकों पर जानलेवा हमला करने का अपराध दर्ज कर दिया है।
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
