रायगढ़:गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न ठेले, होटल, भोजनालय व फास्ट फूड कार्नर पर अवैध घरेलू गैस व अवैध भंडारण पर कार्रवाई की है। इस दौरान शहर के लगभग दो दर्जन दुकानों से 20 सिलेंडर जब्त कर चलान की कार्रवाई की गई। दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के बाद गुरुवार को शहर के ठेले, होटल व दुकानों में जाकर कार्रवाई की गई।

इसमें कान्हा कोल्ड ड्रिंक्स प्रो. पंकज अग्रवाल 4

नग भरा हुआ लाल घरेलू गैस सिलेंडर, 2 नग नीला भरा हुआ व्यवसायिक गैस सिलेंडर,7 खाली घरेलू लाल गैस सिलेंडर अवैध भंडारण, मारूती फास्ट
फूड प्रो. गौतम गंभीर से 4 नग खाली,1 नग भरा हुआ। वहीं श्याम टॉकीज समोसा दुकान, अनुपूर्णा, शर्मा भोजनालय सहित कई दुकानों पर कार्रवाई की। देर शाम तक खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी रहा। कार्रवाई के दौरान फूट इंस्पेक्टर सीएम सिदार, अंजनी राव, अजीत कूजुर, खुशीराम नायक, बनमाली यादव, व एएफओ सुरेश वैद्य उपस्थित रहे।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
