रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल अभी ढीला सा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 6 दिनों तक मानसून पर ब्रेक लगने के बाद फिर से बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले तीन दिनों से उमस वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राजनांदगांव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में 16 जुलाई से अच्छी बारिश के आसार हैं।

भारी बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी हवाएं लगातार पर्याप्त गहराई से आ रही हैं और बादल बन रहे हैं, जिससे प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर में आने वाले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। आज कोरिया, गौरला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर में बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में उमस ने किया बेहाल
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई है। लेकिन बारिश के बाद फिर से धूप निकल गया। जिससे लोगों को उमस परेशान करने लगी। 12 जुलाई को प्रदेश में सबसे गर्म बलरामपुर जिला रहा यहां 34.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। रायगढ़ 34.3, जांजगीर में 33.9, मुंगेली 33, बिलासपुर 32.4 और राजधानी रायपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




