रायगढ़: अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर युवक ने दी जान,उपचार के दौरान मौत….

रायगढ़। एक युवक ने अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम काफारमार निवासी ईश्वर प्रसाद राठिया (43 वर्ष) शराब पीने का आदी था, जिससे लगातार शराब सेवन के कारण उसका मानसिक स्थिति भी बिगड़ गया था। ऐसे में रविवार को दोपहर में उसने शराब के नशे में घर पहुंचा और घर में रखे कीटनाशक को पी गया, कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पहले खरसिया अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौपते हुए, मर्ग डायरी संबंधित थाना को भेजने की तैयारी में जुट गई है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
