गर्मियों के मौसम में हल्का, ठंडक देने वाला और पाचन के लिए फायदेमंद खाना खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कांजी राइस (Fermented Rice ) एक बेहतरीन और पारंपरिक डिश मानी जाती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बचे हुए चावल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह रेसिपी प्राकृतिक रूप से फर्मेंट होकर बनती है, जिससे इसमें प्रोबायोटिक्स पैदा होते हैं जो पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है और कुछ ही साधारण चीजों से यह स्वादिष्ट डिश तैयार हो जाती है।
कांजी राइस बनाने के लिए सामग्री
1 कप बचे हुए पके हुए चावल, 2 कप पानी, स्वादानुसार नमक, 1-2 हरी मिर्च, थोड़ा सा दही, कटा हुआ हरा धनिया
कांजी राइस बनाने की विधि
पहला स्टेप: सबसे पहले 1 कप बचे हुए पके हुए चावल को एक मिट्टी या कांच के बर्तन में डाल दें। अब इसमें दो पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
दूसरा स्टेप: इसके बाद बर्तन को ढककर रात भर या 8-10 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर रख दें ताकि चावल अच्छी तरह से फर्मेंट हो जाएं।
तीसरा स्टेप: अगले दिन इसमें स्वादानुसार नमक, एक प्याज कटा हुआ, कटी हुई हरी मिर्च और थोड़ा सा दही मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
चौथा स्टेप: अब, एक करछुल में एक चम्मच तेल डालें और उसमें आधा चम्मच जीरा और सरसो डालें। जब ये चटकने लगे तब इसमें करी पत्ता से तड़का दें।
पांचवा स्टेप: अब आपका प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा खाएं, यह गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने में मदद करता है।
कांजी राइस खाने के फायदे:
प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी चावल की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। इसके आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाकर पाचन को सुधारता है, सूजन कम करता है। यह, कब्ज/दस्त में राहत देता है और इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद है।
- गंगरेल के गेट खुले, महानदी उफनी—सारंगढ़-बिलाईगढ़ हाई अलर्ट पर… - September 13, 2026
- 13 सितंबर 2026 का राशिफल: आज किस्मत देगी साथ, इन राशियों के लिए बन रहे धन और सफलता के प्रबल योग.. - September 13, 2026
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
