भटगाँव: पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में *निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी भटगांव* के नेतृत्व में आज दिनांक 11/07/2023 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम जमगहन में विजेंद्र कुमार सोनवानी हांथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है। कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर *आरोपी विजेंद्र कुमार सोनवानी पिता संतोष कुमार सोनवानी उम्र 28 साल साकिन आनंदपारा जमगहन थाना भटगांव* के कब्जे से एक 20 लीटर क्षमता वाली डालडा घी पीला रंग के डिब्बा में रखे करीबन 07 लीटर हांथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 700/रुपए को आरोपी द्वारा अवैधानिक रूप से रखना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्र.आर. सोहनलाल रात्रे, आरक्षक राकेश चंद्रा, मिथिलेश राय महिला आरक्षक फुलटोरी कुर्रे का विशेष योगदान रहा है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
