छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत कटरा के धनुहार टोला में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पीएम आवास योजना की राशि को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 60 वर्षीय फुलमतिया बाई के रूप में हुई है. हाल ही में उनके बैंक खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए राशि आई थी. बताया जा रहा है कि उनका बेटा दलवीर शराब का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता रहता था. इसी वजह से घर में कई बार विवाद की स्थिति भी बनती रहती थी.
नशे में बेटे ने उठाया खौफनाक कदम
घटना के दिन भी दलवीर ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे. जब फुलमतियां बाई ने पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर नशे में धुत बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां का गला दबा दिया. गला दबाने से फुलमतिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद घर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद आरोपी बेटे दलवीर को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है.
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. वहीं इस घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है.
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
