रायगढ़: सारंगढ़ बस स्टैंड में हर तरफ अव्यवस्था फैली हुई है। यात्रियों को पीने के पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। रूकने के लिए बने प्रतीक्षालय बदहाल हो चुके हैं, बारिश में पानी टपकता है। बैठने के लिए बने शेड मवेशियों के लिए आशियाना बने हुए हैं। शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। महिला यात्रियों का यहां रुकना मुश्किल होता है। दिनभर यहां फैली गंदगियों की बदबू से यात्रियों के साथ लोगों को मुश्किल हो रही है। नगर निगम सारंगढ़ बस स्टैण्ड की सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहा
है।

सारंगढ़ बस स्टैंड से 70 से अधिक बस सारंगढ़, सरिया, बरमकेला, बड़गड़, ओडिशा, बिलासपुर, सराईपाली व पड़ोसी राज्यों के लिए चलती है। सैकड़ों यात्री रोजाना यहां पहुंचते है। रायगढ़ में दो बड़े बस अडड़े है। जगह की कमी और व्यवस्था नहीं होने के कारण जूट मिल बस स्टैण्ड से ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किया गया, लेकिन 10 सालों बाद भी यहां बुनियादी सुविधा नहीं है। जशपुर जैसे छोटे जिलों में बस स्टैंड की स्थिति सारंगढ़ बस स्टैंड से बेहतर है। जनप्रतिनिधि के साथ नगर निगम के अफसर बस स्टैण्ड की ओर ध्यान नहीं देते, जिससे व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

बस स्टैंड परिसर में अवैध कब्जा
सारंगढ़ बस स्टैंड के शिफ्ट होते ही आसपास के लोगों ने जगह जगह अपना कब्जा कर लिया है। बस स्टैंड के सामने से लेकर हाई वे रोड के किनारे सैकड़ों गुमटी, ठेले व होटल का संचालन कर रहे हैं। इसके कारण कई बार बस चालकों को परेशानी भी होती है। कब्जा के कारण बस स्टैण्ड का खुला क्षेत्रफल अब दुकानों व ठेलों से पट गया है। मनमानी तरीके से हुए अवैध पसरा के निर्माण से आने और जाने के लिए दो अलग अलग रास्ता बनाया था। इसके लिए बकायदा नगर निगम प्रवेश द्वारा बनाया गया था, लेकिन वर्तमान उन रास्तों को छोड़कर अब एक ही रास्ते से बस आना जाना करती है।
मुख्यमंत्री से मांगा है बजट – महापौर
“सारंगढ़ बस स्टैंड के लिए सीएम से रामायण महोत्सव के दौरान 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। जिससे सारंगढ़ बस स्टैण्ड की स्थिति का सुधार जा सके। बस स्टैण्ड की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जानकी काटजू, महापौर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है कचरों के निपटारे के लिए मशीन के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सारंगढ़ बस स्टैण्ड को व्यवस्थित करने के लिए रेवुलेशन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही सारंगढ़ बस स्टैण्ड की रूप रेखा तय व्यवस्था सुधारी जाएगी। सुनील चंद्रवंशी, आयुक्त नगर निगम
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
