रायगढ़: समान नागरिक संहिता के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में मोर्चा संभाला। विभिन्न तबके के प्रमुखों के बीच जाकर चौधरी ने आनलाइन जनमत में लोगों को भागीदार बनाया। संविधान की मूल भावना के अनुरूप यूनिफार्म सिविल कोड लागू करवाने की मुहिम के तहत स्थानीय भाजपा नेताओं ने संविधान निर्माता, बाबा भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया।

ओपी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महापुरुषों की भावनाओं के अनुरूप देश बनाना चाहते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित लोग सहित कला, साहित्य, संगीत, शिक्षा, जनसेवा, चित्रकारी, विधि और खेल जगत से जुड़ी हुई प्रमुख हस्तियां एक जगह इकट्ठा हुई। ओपी ने उनसे एक साथ समान नागरिक संहिता के पक्ष में ला कमीशन को समर्थन भिजवाया। कार्यक्रम में ओपी चौधरी ने समान नागरिक संहिता के विषय में लोगों के समक्ष मोदी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह राजनीतिक मामला नहीं बल्कि यह सामाजिक विषय है। इससे मुस्लिम माताओं बहनों को समाज में समान अधिकार मिलेगा जिससे अभी वे वंचित हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसूचित वर्ग के भाई बहनों को प्राप्त हो रहे किसी भी अधिकार को इससे किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। वे विरोधी तत्वों के द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के बहकावे में न आएं। कार्यक्रम में प्रोफेसर केके तिवारी, ठाकुर मनहरण सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, गुरुमुख वलेचा, महेंद्र पाल सिंह, आनंद बेरीवाल, प्रितपाल टुटेजा आदि लोग मौजूद रहे।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
