रायगढ़: सत्र शुरू होने से पहले अधिकांश स्कूल का काम पूरा नहीं हो सका तो कुछ स्कूलों में काम चल रहा है। गोवर्धनपुर मिडिल स्कूल भवन का निर्माण 2013 में किया गया है। जब से स्कूल बना है, तब से यहां एक भी क्लास नहीं लगी है। गांव वालों का कहना है कि स्कूल भवन निर्माण के लिए जगह का चयन ही ठीक नहीं है। स्कूल जाने के लिए कोई सड़क नहीं होने के कारण यहां स्कूल नहीं लगी। बारिश के दिनों में स्कूल जाने में परेशानी होती है, आज तक एक भी क्लास नहीं लगी है।

शिक्षा विभाग ने स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए अब तक कोई पहल नहीं किया है। जिससे इस सत्र भी यहां स्कूल नहीं लगेगी। गोवर्धनपुर प्राथमिक स्कूल में दो पालियों में स्कूल संचालित हो रही है। जिसमें पहली पाली में पहली से पांचवी तक तो दूसरी पाली में 5 वीं से आठवीं तक की कक्षाएं लग रही है।
भवन होते हुए भी प्राथमिक स्कूल में लगा रहे क्लास: गोवर्धनपुर मिडिल स्कूल के लिए नदी के किनारे स्कूल भवन बनाया गया है जो बिना उपयोग के ही खंडहर हो रहा है। प्राथमिक स्कूल में मिडिल स्कूल संचालन हो रहा है। बच्चों का माध्यायन भोजन भी यहीं बनाया जा रहा है। मिडिल स्कूल में छठवीं से आठवीं तक 46 बच्चें है। कुछ नए एडमिशन होने की संभावना है। उनके शिक्षा के लिए स्कूल में प्रधान पाठक सहित 5 शिक्षक शिक्षिका है।
इस बार भी नहीं लगेंगे यहां स्कूल –
ताला बंद स्कूल के पास बने बाथरूम की सफाई करवाई गई। पेड़ को कांटे गए लेकिन स्कूल का ताला नहीं खुला। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों में पहले यहां कुछ लोग काम करते हुए दिखे थे। ऐसा लग रहा था कि स्कूल इस सत्र से शुरू हो जाएगा। लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति जस की जस रही। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जीर्णोद्धार के लिए इस स्कूल का पोर्टल में एंट्री हुआ है कि नहीं इसकी जानकारी नहीं है।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




