स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। युवाओं में कौशल विकास तथा रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। ताकि प्लेसमेंट एवं रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय युवाओं को यहां के उद्योगों में अधिक से अधिक रोजगार मिले। अप्रैल से अभी तक 1100 युवाओं को आफर मिल चुके है।

इसी कड़ी में आगामी 3 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। 1100 युवाओं को मिल चुका जाब आफर: कलेक्टर की पहल से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी है। बीते तीन माह में ही रोजगार मेला व उद्योगों से समन्वय कर करीब 1100 लोगों को जाब आफर्स दिए जा चुके है। अप्रैल माह में जिला प्रशासन द्वारा तमनार में वृहद रोजगार मेला लगाया गया था।
जहां 710 युवाओं को विभिन्न कंपनियों व संस्थानों द्वारा रोजगार दिया गया था। इसी के साथ ही स्थानीय उद्योगों व कंपनियों में प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से युवाओं को आफर दिए गए हैं, इसके लिए काऊंसिलिंग शिविर भी लगाया गया था।
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

