रायगढ़: जूटमिल थाने के अमलीभौना इलाके में हाइवे के किनारे शनिवार शाम खेत में गढ़उमरिया के युवक मनीष पंडा का शव मिला। मनीष शुक्रवार रात शिवम मोटर्स में कैशियर था। वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लगभग 16 घंटे बाद उसका शव मिला। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है हालांकि जूटमिल थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है। 36 साल का मनीष पंडा पिछले कुछ सालों से अटल चौक से ओडिशा रोड पर स्थित शिवम मोटर्स में कैशियर था। महीने का आखिरी दिन होने के कारण उसने देर से घर आने की बात कही थी।

9.30 बजे परिजन से बात भी हुई। 10.30 बजने पर परिजन ने फोन लगाया तो उसका फोन बंद मिला। चिंता में डूबे परिजन और मित्रों ने मनीष को आसपास और हाइवे पर ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। परिजन ने जूटमिल चौकी जाकर मनीष के लापता होने की सूचना लिखा दी। इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार मनीष की तलाश कर रहे थे। तभी अमलीभौना में पुलिया के पास खेतों में उसका शव पड़ा मिला। बाइक भी पास में ही पड़ी थी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जुटे गांव के लोग। हत्या कर हादसा दिखाने की शक, पुलिस कर रही जांच शिवम मोटर्स से गढ़उमरिया का रास्ता सीधा है। मनीष के उलटी दिशा में अमलीभौना की तरफ जाने से हत्या का शक हो रहा है। परिजन को शक है कि मनीष किसी को तगादा करने या काम के संबंध में चर्चा करने अमलीभौना की तरफ गया होगा। यहां उसकी हत्या कर शव को फेंका गया होगा ताकि मामला हादसे का लगे। मनीष के कपड़े फटे और चेहरे पर चोट के निशान हैं।
बाइक और शव की हालत देखकर किसी वाहन से उसकी टक्कर या हादसे की आशंका कम है। सड़क से शव मिलने की जगह काफी दूर है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को वहां फेंका गया होगा। हालांकि जूटमिल थाना प्रभारी ने मीडिया से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कही है।
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

