रायगढ़, बर्थडे गिफ्ट लेनदेन की बात को लेकर बहन के साथ तकरार होने पर आठवीं कक्षा की एक श्रुब्ध छात्रा ने जहर पी लिया। गनीमत रही कि परिजनों द्वारा सही समय पर अस्पताल ले जाने से किशोरी की जान बच गई। यह प्रसंग शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सरवानी में रहने वाला मनबोध सिदार अपनी बीवी के साथ रोजी मजदूरी कर अपनी दो बेटी की परवरिश करता है। मनबोध की 13 बरस की बेटी कु. जमुना कक्षा आठवीं में पढ़ती है। बीते दिनों जमुना ने अपने जन्मदिन पर अपनी बहन से यह कहते हुए कुछ रुपए उधार लिया कि वह कुछ सामान खरीदने के बाद उसे बाद में लोटा देगी। सिदार दम्पत्ति मजदूरी करने गए तो घर में जमुना ओर उसकी बहन के बीच बर्थडे गिफ्ट लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप प्रत्यारोप का दौर चलने पर जमुना की बहन ने जन्मदिन में सामान खरीदी के लिए दिए अपने पैसों की मांग करते हुए उसे खूब खरी खोटी सुनाई। ऐसे में बहन के बदले व्यवहार को देख जमुना ने आव देखा न ताव ओर घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर में जहर का असर होने पर छात्रा की बिगड़ती हालत को देख उसकी बदहवास बहन अपने बड़े पिता को बताई तो आनन फानन में जमुना को मेडिकल कालेज हास्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सकों के सघन उपचार के बाद किशोरी की दशा खतरे के दायरे से बाहर है।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




