रायगढ़। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश सह मंत्री स्वाति रजवाड़े के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस वर्ष बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के एक विषय के प्रश्न पाठयक्रम से बाहर के थे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इस विषय में अधिकांश परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो गए। इस मुद्दे पर विद्यार्थी परिषद की मांग है कि इस विषय में विद्यार्थियों को बोनस अंक दिया जाए। इस संबंध में विद्यार्थी परिषद की सह मंत्री स्वाति रजवाड़े का कहना है कि ज्ञापन सोंपे जाने की सूचना पर विश्वविद्यालय ने पुलिस बल तैनात कर दिया और छात्र छात्राओं के साथ बहुत दुर्व्यवहार और धक्का मुक्की की गई। उन्होंने छात्रों को मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो आगे हम उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं विद्यार्थी परिषद की सह मंत्री स्वाति रजवाड़े के आरोपों को पुलिस ने नकारते हुए कहा कि विद्यार्थियों को केवल अंदर जाने से रोका गया था। विद्यार्थी परिषद की मांग के संबंध में कुलपति डाक्टर पटेरिया ने कहा कि उनकी मांग विद्या परिषद की स्थायी समिति के समक्ष रखी जायेगी ओर समिति में जो भी निर्णय लिया जाएगा, वही मान्य होगा, लेकिन कुलपति ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा कि पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नपत्र सेट करने वाले पर कोई कार्रवाई की जाएगी अथवा नहीं।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
