रायगढ़: जिले में लगातार मानव हाथी संघर्ष हो रहा है इसी कड़ी में धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज से हाथी संघर्ष की एक खबर सामने आ रही है जहां जंगल में डोरी बिनने गए ग्रामीण को हाथी ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया है।

आपको बता दे की बोजिया निवासी एतवार सिंह बरेठ अपनी पत्नी के साथ आज सुबह अपने खेत के पास निंगा बहरी में डोरी बिनने के लिए गया था और इसी दौरान हाथियों के झुंड से ग्रामीण का सामना हो गया जिसके बाद हाथियों ने ग्रामीण को पटक पटक कर मार डाला वहीं इतवार सिंह की पत्नी वहां से किसी तरह बचकर भाग निकली।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
