रायगढ़, बड़े घाट डैम के पास एक अधेड़ शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। चूंकि, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है इसलिए पुलिस को तहकीकात में माथापच्ची भी करनी पड़ रही है। यह मामला शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर ग्राम सरवानी से लगे बड़े घाट डैम गए कुछ लोगों को तेज बदबू का एहसास होने पर पहले पहल लगा कि कोई जानवर मरा होगा, लेकिन डैम किनारे में जब सन्दिग्ध हालत में एक लाश दिखाई दी तो वे सहम गए। लोगों ने पास जाकर देखा तो लाश 2 से 3 रोज पुरानी होने के कारण सड़ रही थी और उसे कुत्ते भी नोंच चुके थे। फिर क्या, बदहवास लोगों ने गांव जाकर इसकी सूचना दी तो क्षत विक्षत मृतदेह को देखने डैम के पास भीड़ लगने लगी। वहीं, लाश मिलने की भनक लगते ही हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल जाकर जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से काफी पूछताछ भी की, मगर मृतक की पहचान नहीं हो पाई। 55 से 60 वर्ष के मृतदेह को देख प्रथम दृष्ट्या पुलिस को आशंका है कि वह भिखारी होगा। फिलहाल, कोतरा रोड पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय के मच्र्यूरी रूम में रखवाया है ताकि पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो सके। साथ ही मर्ग कायम कर पुलिस छानबीन में भी जुटी है।

- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
