रायगढ़: यात्रियों से भरी बदन बस हुई दुर्घटना की शिकार, 26 यात्री घायल, 08 की हालत गंभीर…!

रायगढ़: रायगढ़ से लैलूंगा जा रह बदन बस का घरघोड़ा दर्री डिपा के रेलवे पुल पर हुआ बड़ा हादसा , 6 लोगो की हालत गंभीर इलाज के लिए केजीएच रायगढ़ भेजा गया , पुलिस मौके पर मौजूद घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुँचाया , स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सक्रियता के साथ घायलों के त्वरित उपचार किया जारहा हैं।

जानकारी के अनुसार लगभग 26 यात्री घायल हैं जिसमे 8 यत्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है । आपको बतादे किया घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
बस में सवार यात्रियों ने बताया किया की बस का चालक बस को चलाते समय मोबाइल का उपयोग कर रहा था। जैसे ही बस पुलिया से टकराई, ड्राइवर ने यत्रियों से कहाँ की स्टेरिंग जाम हो गया था और बस छोड़ कर भाग निकला । इस तरह की यह 1 महीने के भीतर 2 बड़ी दुर्घटना हुई है ।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और छानबीन बाद ही इस दुर्घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
