सरायपाली। सरायपाली थाने में एक महिला ने अपने पति ओर देवर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. महिला का आरोप है की उसके पति ओर देवर ने उसे खेत में ले जाकर पटक पटककर मारा है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम पण्डरीपानी निवासी सुमित्रा चौहान 16 जून को रात करीब 9 बजे अपने पति चैतराम चोहान को खाना निकालकर दे रही थी. उसी समय बोली कि सब्जी को ले आओ. इतने में पति पत्नी में विवाद हो गया. चेतराम अपनी पत्नी सुमित्रा को जान से मारने की धमकी देकर मां बहन की अश्लील गाली गलोजकर बाल को पकड़कर घर से बाहर निकालकर खेत में ले जाकर जमीन में पटक पटककर मारने लगा. उसके बाद सुमित्रा का देवर आकर छुड़ाने के बहाने सुमित्रा के गला को दबाने लगा ओर मारपीट करने लगा. मारपीट करने एवं जमीन में पटकने से सुमित्रा के सिर में चोट लगी है. उसके बाद सुमित्रा भागते हुए मितानिन सावित्री के घर गयी. सुमित्रा को डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया. इलाज कराने के बाद सुमित्रा ने 17 जून को थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चैतराम चोहान, रामकुमार चोहान के खिलाफ 294 आईपीसी, 323 आईपीसी, 34 आईपीसी, 506 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया है.

- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

