बालोद: सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत का मामले सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक खुद कार चला रहे थे तभी हादसे में कार में दबने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 माह पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी।
इन दिनों गर्मी छुट्टी में घर आए हुए थे। घटना जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलाकसा की है।

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की ये घटना बतायी जा रही है। सोमवार की सुबह बास्तानार ब्लॉक में पदस्थ अजीत आर्य उम्र 41 वर्ष जो अपने गांव चिखलाकसा आये थे। इस दौरान उन्होंने अपनी नयी कार CG17 c 2888 से अकेले घूमने के लिए निकले। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार खेत मे जा गिरी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और शिक्षक को गम्भीर चोट लगने से मौके पर शिक्षक की मौत हो गई। पूरे मामले में दल्लीराजहरा पुलिस ने सव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव को सौंप दिया गया और जांच में जुट गई है।

उनकी पोस्टिंग बस्तर इलाके में थी। मृतक शिक्षक का नाम अजीत आर्य उम्र 41 वर्ष बताया जा रहा है। शिक्षक अपने ग्राम चिखलाकसा आए हुए थे। इस पूरे मामले में दल्लीराजहरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। शिक्षक की मौत पर शिक्षक वर्ग में शोक की लहर है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
