छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉम विलाज बिल्डिंग से गिरकर युवती की मौत हो गई। बता दें कि, युवती 8 मंजिला बिल्डिंग से गिरी है। परिजनों ने युवती को पीछे से धक्का देने की आशंका जताई है।

घटना पंडरी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोली बघेल (24 वर्ष) फ्लैट में घरेलू काम करने जाती थी। मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वह पॉम विलाज बिल्डिंग के आठवें मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने युवती को पीछे से धक्का देने की आशंका जताई है। वे बहुत आक्रोशित हैं। मौके पर मौजूद पंडरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आस-पास के लोगों से पुछताछ कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




