छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसका असर आज लगभग पूरे छत्तीसगढ़ में रहेगा। बिहार से तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में किसी भी जगह मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त उत्तर पश्चिमी हवाएं आ रही हैं, क्योंकि राजस्थान में बारिश की वजह से तापमान गिरा है, इसलिए उधर से आने वाली हवाओं की वजह से भी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

प्रदेश में सबसे गर्म रहा जांजगीर जिला
प्रदेश में सबसे गर्म जांजगीर जिला रहा है, यहां सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं, जांजगीर जिले में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके बाद मुंगेली में टेम्परेचर 42.3 डिग्री रहा। बलौदाबाजार में 41.9 डिग्री तापमान के साथ लोगों को गर्मी झुलसाती रही। रायगढ़ जिले का भी हाल ऐसा ही रहा यहां भी 41.9 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है। राजधानी रायपुर का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। महासमुंद और दुर्ग दोनों ही जगह 41.2 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है।
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
बिहार से तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके असर से प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही 30 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही एक दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। एचपी चंद्रा ने बताया कि तापमान में भी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बीते दिनों जितना तापमान सभी जिलों में रिकार्ड किया गया है। इसी के आसपास टेम्परेचर बने रहने की संभावना है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
