रायगढ़ सरायपाली नेशनल हाइवे दानसरा के निकट अमेठी मुड़पार छोटे के पास सड़क का निर्माण अधूरा होने से राहगीरों को इन दिनों धूल की परेशानियों का सामना करना आम बात है। जब ट्रक व डंपर इस मार्ग से गुजरते हैं, तो मोटरसाइकिल सवार व साइकिल चलाने वालों की आंखों के सामने कुछ पलों के लिए अंधेरा सा छा जाता है। कर्ड बार धूल के कारण गिरकर दुर्घटना का शिकार भी हो जाते है। रायगढ़ से सरायपाली मार्ग का रिपेयरिंग कार्य के लिए करीब 9 करोड़ राशि की मंजूरी हुई है।

इससे क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी, पर फिलहाल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अमेठी से मुड़पार बड़े क्षेत्र सड़क खस्ता हालात में है। गर्मी के दिनों में धूल से परेशानी होती है। बरसात के दिनों में कीचड़ से दो दो हाथ करना पड़ता है। राहगीर गिरकर घायल भी हो गए। इस समस्या को लेकर जल्द पहल नहीं की गई तो गंभीर हादसा हो सकता है।
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
