रायगढ ।दोपहर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव को मिट्ठूमुड़ा मोहल्ले में एक युवक के द्वारा लोहे का धारधार कत्ता लेकर लोगों को डराने धमकाने की सूचना प्राप्त हुई । थाना प्रभारी द्वारा थाने से प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी के हमराह आरक्षक धनुर्जय चंद जयचंद बेहरा और विनय तिवारी को तस्दीक करने का निर्देश दिया गया ।

मौके पर जूटमिल पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा मिट्टूमुड़ा मोहल्ले में अजय वैष्णव को एक लोहे के धारदार कत्ता लेकर लोगों से गाली गलौज करते हुए पकड़े और थाना लेकर आये । *आरोपी अजय वैष्णव पिता महेश कुमार वैष्णव उम्र 21 साल निवासी दुर्गा चौक मिट्ठूमुड़ा थाना जूटमिल* से लोहे का कत्ता जप्त कर आरोपी के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
