सारंगढ़। अपनी पत्नी को लेने आए सारंगढ़ के मल्दा गांव निवासी गेंदराम रात्रे (46) ने करंज के पेड़ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक गेंदराम पेशे से राजमिस्त्री था ओर अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए पुष्पक नगर आया हुआ था। पत्नी के जाने से मना करने के बाद घर से कुछ दूरी में जाकर पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाईड नोट भी मिला है। मृतक शराब पीने का आदी था और आए दिन बाद विवाद होता था, जिसके कारण उसी पत्नी मृतक को छोड़कर अपने भाई के पास आ गई थी। पत्नी को मृतक अपने साथ ले जाने आया था लेकिन पत्नी के मना करने के बाद मृतक ने आत्महत्या कर ली।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

