धमतरी. जिले में शुक्रवार को दो सड़क हादसे बंदर कूदने के कारण हुए हैं. इन हादसों में एक नर्स की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं. घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.
पहली घटना भखारा थाना क्षेत्र के डोमा गांव की है. जानकारी के मुताबिक जब बाइक सवार शिक्षक दंपत्ति सड़क से गुजर रहे थे. तभी एक बंदर अचानक सामने छलांग लगा दिया. जिससे बाइक बेकाबू होकर गिर पड़ी. हादसे में पति पत्नी घायल हो गए. दोनों घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि घायल महिला को गंभीर चोट आई है. उनका इलाज जारी है।
वहीं दूसरी घटना धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर हुई है. जब एक नर्स अपने स्कूटर से जा रही थी, तभी उसकी गाड़ी के सामने एक बंदर अचानक कूद गया. जिससे नर्स स्कूटर सहित सड़क पर गिर पड़ी. गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
