सारंगढ़।
जिले में शासकीय कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने रेशम एवं उद्यानिकी विभाग के सारंगढ़ स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

9 एकड़ में फैले प्लांटेशन का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मलबरी (शहतूत) एवं टसर प्लांटेशन का अवलोकन किया, जो लगभग 9 एकड़ क्षेत्र में विकसित है। उन्होंने पौधों की गुणवत्ता, रख-रखाव और उत्पादन क्षमता की विस्तार से समीक्षा की।
रेशम कीट पालन पर विशेष फोकस
कलेक्टर ने कृमि पालन (रेशम कीट पालन) की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक किसानों को इस कार्य से जोड़ा जाए और उन्हें नियमित प्रशिक्षण दिया जाए।
लापरवाही पर सख्त चेतावनी
उद्यानिकी विभाग कार्यालय में कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें।
योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे
निरीक्षण के अंत में कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण से विभाग में सक्रियता बढ़ी है और आने वाले समय में कार्यों में और तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।
- छत्तीसगढ़:रेप से दोबारा प्रेग्नेंट हुई युवती गुस्साए लोगों’ ने युवक को जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए लेकर आए थाने… - May 5, 2026
- शाहरुख़ खान की वो 6 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं! - May 5, 2026
- हिटमैन के आते ही बदली मुंबई की तकदीर! सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर LSG को चखाया सातवीं हार का स्वाद… - May 5, 2026
