थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति का कमाल: 125 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर सलाखों के पीछे…
सारंगढ़।
जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत सरिया पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई, जिसने पूरे क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना बढ़ा दी है।
मुस्तैदी और प्लानिंग से पकड़े गए तस्कर
19 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने तत्काल टीम को सक्रिय करते हुए भुलुमुड़ा-सरिया मेन रोड पर घेराबंदी कराई। उनकी सटीक रणनीति के चलते एक आर्टिगा कार (MP 20 CM 7737) और एक पायलटिंग कर रही स्विफ्ट डिजायर कार (MP 65 C 1080) को सफलतापूर्वक रोक लिया गया।
120 पैकेट में 125 किलो से अधिक गांजा बरामद
आर्टिगा कार की तलाशी लेने पर 120 पैकेट में भरा हुआ 125 किलो 7 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। यह खेप उड़ीसा से शहडोल ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने समय रहते पकड़कर बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया।
5 आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा
कार्रवाई के दौरान पूर्णानंद सिंह उर्फ राहुल (शहडोल) और ऋषि सिंह (अनुपपुर) सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा के सोनपुर निवासी विकास से खरीदकर शहडोल में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, दो कार और चार मोबाइल जब्त कर थाना सरिया में अपराध क्रमांक 57/26, धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी की नेतृत्व क्षमता की सराहना
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव की तेज निर्णय क्षमता, सटीक रणनीति और टीम मैनेजमेंट की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना किसी चूक के इतनी बड़ी कार्रवाई को सफल बनाया।
टीम वर्क बना सफलता की कुंजी
कार्रवाई में सउनि सुमन चौहान, प्रआरक्षक सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, विमल जांगड़े, श्रवण टंडन, ताराचंद, मोतीलाल जांगड़े, दिगंबर, दिलीप स्नेही, साइबर सेल के दीपक मैत्री सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सरिया पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
- कलेक्टर का औचक छापा: रेशम-उद्यान विभाग में मचा हड़कंप, किसानों को जोड़ने और उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देश…. - March 19, 2026
- थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति का कमाल: 125 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर सलाखों के पीछे… - March 19, 2026
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ :शौचालय निर्माण में ‘स्वच्छता’ गायब…कागजों पर पूर्ण, जमीन पर अपूर्ण, आधा दर्जन इंजीनियर नपे! - March 19, 2026
