छत्तीसगढ़ में कुत्ते के काटने से जख्मी एक महिला की करीब डेढ़ माह बाद मृत्यु हो गई। कुत्ता काटने के बाद समय पर उपचार और एंटी रैबीज का टीका नहीं लगवाने के कारण यह घटना घटी।

मृतका कमिला (34) बलरामपुर जिले की निवासी थी। पति बधेश्वर कोरवा ने बताया कि डेढ़ माह पहले वह जंगल में लकड़ी लेने गए थे, जहां कुत्ते ने उनकी पत्नी को काट लिया। महिला ने स्थानीय उपचार कराया, लेकिन अस्पताल नहीं गई।
16 मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रिफर किया गया। 18 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई।
समय पर टीकाकरण न होने के कारण रेबीज संक्रमण को मौत का कारण माना जा रहा है। यह एक सप्ताह में कुत्ते के काटने से होने वाली दूसरी मौत है। इससे पहले सोमवार को एक युवक की मौत हो चुकी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
