रायगढ़ में पदस्थ आरक्षक महेंद्र कुमार सिदार का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है, जिससे पुलिस विभाग भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कान्स्टेबल से डिप्टी कलेक्टर बने महेंद्र सिंह सिदार को रायगढ़ पुलिस ने अपनी बधाईयां दी हैं। गुरुवार को राज्य प्रशासनिक सेवा 2021 का परिणाम घोषित हुआ।

परिणाम की घोषणा होते ही 857 संजय महादेवा ने आरक्षक महेंद्र कुमार सिदार को पुलिस कार्यालय बुलाया और उनकी सफलता पर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही मिठाई खिलाते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर और स्टाफ मौजूद रहा।
रायगढ़ जिले के ग्राम कांटाहरदी के कृषक मुरलीधर सिदार और गुरुबारी बाई सिदार के मंझले बेटे महेंद्र सिदार बताते हैं कि वे 12वीं के बाद इलेक्ट्रानिक ट्रेड में पालिटेक्निक कर वर्ष 2013 में आरक्षक के पद पर रायगढ़ जिले में नियुक्त हुए थे। आरक्षक रहते हुए उन्होंने वर्ष 2018 में बीएससी स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद से वे राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारियों में जुट गए। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई आलेख राम सिदार ने वर्ष 2014 में परीक्षा क्लीयर की थी। वे वर्तमान में जिला कोंडागांव में सहायक आयुक्त (आबकारी) के पद पर पदस्थ हैं। महेंद्र कुमार सिदार ने अपने छोटे भाई को अपनी प्रेरणा और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा में उन्होंने सेल्फ स्टडी कर चौथे प्रयास में सफलता पाई है। इसके पहले लगातार तीन प्रयासों में महेंद्र प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने तैयारी करनी नहीं छोड़ी। वर्ष 2021 पीएससी परीक्षा में उन्होंने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्हें आशा थी कि उनका चयन इस बार जरूर होगा। महेंद्र ओवरऑल 139 रैंक के साथ अपने वर्ग में 5वां स्थान लाने में सफल रहे और इनका डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है।
महेंद्र सिदार ने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा सिदार सहायक ग्रेड 2 के पद पर अंबिकापुर में पदस्थ हैं, जो उनके बेटे वल्लभ सिदार के साथ रहती हैं और बड़े भैया नागेश सिदार सारंगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ हैं। महेंद्र सिदार पुलिस आरक्षक की ट्रेनिंग के बाद थाना कोसीर, बरमकेला और अगस्त 2020 से डीएसबी रायगढ़ में कार्य कर रहे हैं। उनकी इस सफलता पर पूरे पुलिस परिवार में हर्ष है। अधिकारी और मित्र उन्हें लगातार बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।
- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

