रायगढ़: मंगलवार को वार्ड 29 के वार्डवासी आवास की मांग को
लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे। लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर घर तोड़कर आवास नहीं मिलने की शिकायत की । वार्डवासियों का कहना था कि प्रधानमंत्री योजना के तहत मोर आवास मोर मकान के तहत नगर निगम जेलपारा कयाघाट में निवासी कर रहे 38 मकान तोड़ दिए। लोगों से आवास दिलाने की बात कहीं गई थी, लेकिन अब तक न उनको आवास मिला और न ही किसी के खाते में पैसे आए।

ज्ञापन देने वाले अधिकांश लोग मजदूर हैं, घर टूटने और आवास नहीं मिलने से परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है और किराए के मकान में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। कलेक्टर से शिकायत के बाद लौट पीड़ित लोगों ने जल्द ही आवास बनाने या पैसे खाते में नहीं आने पर उग्र आंदोलन करने की बात कर रहे है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
