रायगढ़: ग्रामीण क्षेत्र के गिरते जल स्तर व जल जीवन मिशन के तहत पानी की मांग को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मटकी फोड़कर विरोध जताया। इस दौरान कचहरी चौक से विरोध करते हुए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार उरांव को ज्ञापन सौंपा।

आप के पार्टी के जिलाध्यक्ष भरत दुबे व अन्य कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। जल संकट के कारण ग्रामीण क्षेत्रों भागदौड़ करनी पड़ रही है। भूजल स्तर गिरने के कारण कई इलाके जल संकट की चपेट में आ रहे हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों की समस्या दिनोदिन बढ़ रही है। आप की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था करने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
